Lok Sabha Election 2024: सपा ने इस सीट पर उतारा सबसे युवा उम्मीदवार, लंदन से की है पढ़ाई..

समाजवादी पार्टी ने कौशांबी लोकसभा सीट से 25 साल के पुष्पेंद्र सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है. कौशांबी अनुसूचित जाति संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी-गठबंधन से प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज सपा के महासचिव और मंझनपुर विधानसभा

Written By :

SK Sharma

Updated

April 12, 2024

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने कौशांबी लोकसभा सीट से 25 साल के पुष्पेंद्र सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है। कौशांबी अनुसूचित जाति संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी-गठबंधन से प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज सपा के महासचिव और मंझनपुर विधानसभा से 5 बार विधायक रहे इंद्रजीत सरोज के बड़े बेटे हैं। पुष्पेंद्र सरोज का जन्म साल 1999 में हुआ था। ऐसे में 25 साल की उम्र में सपा ने उन पर बड़ा दांव खेला है। इसके साथ ही पुष्पेंद्र सरोज अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भी तैयार हैं।

कौन हैं पुष्पेंद्र सरोज?

पुष्पेंद्र का जन्म 1 मार्च 1999 को हुआ था। फिलहाल उनकी उम्र 25 साल है। उनकी इंटरमीडिएट की शिक्षा देहरादून से हुई, जबकि स्नातक की पढ़ाई क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से हुई। वह तीन बहनों ममता, प्रीति और प्रभा में सबसे छोटे हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि वह अभी अविवाहित है। मां पुष्पा सरोज गृहिणी हैं।

ये भी पढ़ेंः- CM योगी बोले- यूपी में नो कर्फ्यू नो दंगा…अब हो रहा केवल विकास

पिता तीन बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे

पिता इंद्रजीत सरोज 1997 से लगातार चार बार मंझनपुर सुरक्षित सीट से विधायक रहे। वह तीन बार प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। वहीं, पांचवीं बार 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी उम्मीदवार लाल बहादुर से चुनाव हार गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और वर्तमान में मंझनपुर से विधायक हैं। पुष्पेंद्र के पास फिलहाल सपा में कोई पद नहीं है। उन्होंने साल 2017 में सपा की सदस्यता ली थी।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)