Katrina-Vicky Wedding: एक साथ में नहीं की कोई फिल्म, लेकिन इस तरह शुरू हुई ‘कैटरीना-विक्की’ की लव स्टोरी…

बॉलीवुड में इन दिनो शादियों का दौर चल पड़ा है। इस साल कई सितारों ने शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब अभिनेता विक्की कौशल और स्टार अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी ने पिछले कुछ दिनों में काफी चर्चा बटोरी. हर तरफ इनकी शादी की ही (Katrina Vicky Wedding) चर्चा हो रही है. शादी को 3 दिन बचे हैं और अब तक

Written By :

SK Sharma

Updated

December 6, 2021

बॉलीवुड में इन दिनो शादियों का दौर चल पड़ा है। इस साल कई सितारों ने शादी के बंधन में बंधे। वहीं अब अभिनेता विक्की कौशल और स्टार अभिनेत्री कैटरीना कैफ की शादी ने पिछले कुछ दिनों में काफी चर्चा बटोरी. हर तरफ इनकी शादी की ही (Katrina Vicky Wedding) चर्चा हो रही है. शादी को 3 दिन बचे हैं और अब तक कपल ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. विक्की और कैटरीना इस साल 9 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. इससे पहले दोनों की शादी की पहले की रस्में होंगी. दोनों राजस्थान के सवाई-माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी करेंगे.

ये भी पढ़ें..हिमाचलः मनाली, नारकंडा और कुफरी में सीजन की पहली बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे

Katrina Kaif - Vicky Kaushal

दोनों के परिवार भी आज राजस्थान के लिए रवाना हो चुके हैं. कैटरीना और विक्की के फैन इनकी शादी की आधिकारिक पुष्टि और तस्वीरों के लिए सांस रोककर इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक और सवाल है, जो लोगों के बीच चर्चा में है और वह ये कि आखिर इस कपल के बीच प्यार कैसे पनपा. क्योंकि, दोनों ने अब तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर विक्की-कैटरीना की पहली मुलाकात कैसे हुई.

 Vicky Kaushal- Katrina Kaif

कॉफी विद करण के शो से एक दूसरे के करीब आए दोनों

ऐसा माना जाता है कि सब कुछ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ से शुरू हुआ था. 2019 के एक एपिसोड में, करण ने कैटरीना से पूछा कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट में किसके साथ काम करना चाहेंगी. करण जौहर के इस सवाल पर कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल का नाम लिया.

शादी की तस्वीरों से लाखों रूपए कमाएंगे Katrina Kaif और Vicky Kaushal, यहाँ  जानिए आखिर कैसे | Latest News, Breaking News, Hindi News, Top News |

कैटरीना ने कहा कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगेंगे.बाद में जब विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना के साथ करण जौहर के चैट शो पर पहुंचे तो करण ने उनके साथ कैटरीना का बयान शेयर किया. यह सुनते ही विक्की बेहद खुश हो गए. इसके बाद दोनों पहली बार फिल्म कंपेनियन के टेप कास्ट . के एक एपिसोड के लिए एक साथ आए.

विकी कौशल-कटरीना कैफ की शादी के लिए 45 होटल बुक,क्या रिसेप्शन में आएंगे  सलमान? - Breaking Samachar

ऐसे आए एक दूसरे के करीब

माना जा रहा है कि यह उनकी पहली इन-पर्सन मीटिंग थी. चैट शो के दौरान उन्होंने एक-दूसरे से अपने परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अनुभव के बारे में सवाल पूछे. Film Companion का उद्देश्य उन अभिनेताओं के बीच एक बर्फ तोड़ने वाले के रूप में कार्य करना है, जिन्होंने कभी एक साथ काम नहीं किया है या एक-दूसरे को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं.

ये भी पढ़ें..प्‍यार की सजा: पापी पिता ने बेटी से पहले पूछा- शादी क्यों की? फिर किया रेप और मार डाला

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)