प्रेमी युगल का डीएम कंपाउंड में हुआ दर्दनाक अंत

कानपुर सिविल लाइंस स्थित डीएम कंपाउंड में उस वक्त हड़कंप मच गया जबकि प्रेमी युगल के शव फांसी लटकते हुए मिले। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने शवों को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया।

Written By :

SK Sharma

Updated

October 10, 2020

कानपुर सिविल लाइंस स्थित डीएम कंपाउंड में उस वक्त हड़कंप मच गया जबकि प्रेमी युगल के शव फांसी लटकते हुए मिले। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने शवों को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें..हाईटेक होगी सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था, बड़े बदलाव की तैयारी

पेड़ पर लटकते मिले शव…

बता दें कि डीएम कंपाउंड निवासी स्वर्गीय होरीलाल का तीसरे नंबर का बेटा रवि उर्फ पिंटू और बगल के घर में रहने वाले मदन कनौजिया की बेटी शिखा उर्फ ब्लू ने देर रात फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक दोनो एक दूसरे से प्रेम करते थे इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। रात लगभग डेढ बजे दोनो अपने अपने घर से गायब थे। परिजनों ने खोजा तो दोनो का शव कम्पाउंड के क्लब हाउस के पेड़ से लटका मिला।

प्रेमी जोड़े का दर्दनाक अंत…

वहीं कोतवाली पुलिस के अनुसार कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनो का पोस्टमार्टम कराकर बॉडी घरवालों को सौप दी गई है। दोनो के परिवार इसी कैंपस में रहते हैं और पड़ोसी भी हैं। देर रात परिजनों ने दोनो के शव पेड़ से लटके देखे। इसी के साथ एक और प्रेमी जोड़े का दर्दनाक अंत हो गया।

ये भी पढ़ें..हाथरस कांडः जातिय दंगे की साजिश में गिरफ्तार मसूद के घर पहुंची पुलिस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )