यूपीः खनन माफियाओं के बीच मौत का तांड़व, घंटे भर चलीं गोलियां

कानपुर देहात खनन माफियाओं के बीच चली गोली खरका घाट पर ताबड़तोड़ फायिरंग होने से भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के बीच आमने सामने गोली चलाई गईं। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग जख्मी हो गए...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 28, 2020

कानपुर देहात खनन माफियाओं के बीच चली गोली खरका घाट पर ताबड़तोड़ फायिरंग होने से भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के बीच आमने सामने गोली चलाई गईं। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद फोर्स के साथ घटनास्थल पर एसपी पहुँचे और पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि यमुना के खरका घाट पर मौरंग खनन में रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है।

ये भी पढ़ें..खुशखबरीः इस दिन आ सकते हैं यूपी बोर्ड के नतीजे !

सट्टी थाना क्षेत्र में यमुना किनारे मौरंग खनन का पट्टा आवंटित हैं। इसमें खरका बालू घाट पर भी मौरंग का खनन ठेकेदार कराते हैं। बताया गया है कि इस घाट पर ठेके में दो लोगों के बीच साझेदारी है।गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन काे लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों से लोग आमने सामने आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तड़ातड़ गोलियों की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र में दहशत फैल गई और खनन घाट पर भगदड़ मच गई।

गोली लगने से 2 की मौत पांच जख्मी…

गोली लगने से पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को राजपुर अस्तपाल भिजवाया, जहां से गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय गुजरेज खातिमी और दूसरे पक्ष के बिधनू कानपुर के जामू गांव निवासी 42 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद एसपी अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंच गए और घटना की पड़ताल शुरू कराई है।

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि प्राथमक छानबीन में सामने आया है कि खनन पट्टे में दो पार्टनर के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों तरफ से गोली चलीं, जिसमें दो की मौत हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें..दबंगों ने कोरोना वॉरियर्स को बेहरमी से पीटा

(रिपोर्ट- संजय कुमार, कानपुर देहात)