कानपुर सेंट्रल की बाउंड्री तोड़ बाहर आई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

कानपुर–कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफार्म नंबर 3 पर मेमू ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 3 पर कानपुर-लखनऊ मेमो (लोकल ट्रेन) के चार डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए जिससे ट्रेन में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरी ट्रेन खाली हो गई। इस दौरान ट्रेन ने कानपुर स्टेशन की बाउंड्री को भी तोड़ दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ ट्रेन डीरेल होने से कानपुर-लखनऊ मार्ग

Written By :

admin

Updated

August 28, 2019

कानपुर–कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफार्म नंबर 3 पर मेमू ट्रेन की चार बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 3 पर कानपुर-लखनऊ मेमो (लोकल ट्रेन) के चार डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए जिससे ट्रेन में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरी ट्रेन खाली हो गई। इस दौरान ट्रेन ने कानपुर स्टेशन की बाउंड्री को भी तोड़ दिया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ ट्रेन डीरेल होने से कानपुर-लखनऊ मार्ग बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड कम होने के कारण किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। आपको बता दें इस रूट से लखनऊ और कानपुर होकर कई ट्रेनें गुजरती हैं।