कलयुगी बाप ने बेटी को चौथी बार किया प्रेग्नेंट, मां ने दी तहरीर

न्यूज डेस्क — उत्तर प्रदेश में महिलाओं मासूम बच्चियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है.इसी कड़ी में नोएडा सेक्टर-15 से एक चौकाने वाला मामले सामने आया है.यहां रहने वाली एक किशोरी को नशीला पदार्थ देकर उसके पिता पर ही रेप का आरोप लगा है. दरअसल नाबालिग बेटी की मां ने आरोप लगाया है कि उसका पति 2 साल से बेटी से रेप कर रहा था. इस दौरान उसकी बेटी चौथी बार गर्भवती हो गई है. इससे पहले 3 बार गर्भपात कराना पड़ा था.मां ने बताया इस समय फिर उसकी बेटी 2 महीने की

Written By :

admin

Updated

December 8, 2018

न्यूज डेस्क — उत्तर प्रदेश में महिलाओं मासूम बच्चियों के साथ हो रही अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है.इसी कड़ी में नोएडा सेक्टर-15 से एक चौकाने वाला मामले सामने आया है.यहां रहने वाली एक किशोरी को नशीला पदार्थ देकर उसके पिता पर ही रेप का आरोप लगा है.

दरअसल नाबालिग बेटी की मां ने आरोप लगाया है कि उसका पति 2 साल से बेटी से रेप कर रहा था. इस दौरान उसकी बेटी चौथी बार गर्भवती हो गई है. इससे पहले 3 बार गर्भपात कराना पड़ा था.मां ने बताया इस समय फिर उसकी बेटी 2 महीने की गर्भवती है.फिलहाल पुलिस ने मां की तहरीर पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला आरोपी और उसकी पत्नी नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता हैं. आरोप है कि वह धमकी देकर अपनी बेटी के साथ जबरन रेप करता था. पिटाई के डर से पत्नी भी उसके खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रही थी.लेकिन उसकी हरकतों से तंग आकर पत्नी ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत की.