कलयुगी भाई ने अपनी सगी बहन के साथ किया रेप

बलिया: यूपी के बलिया में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। जहां एक कलयुगी भाई ने अपनी ही सगी बहन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि रमन मिश्र नामक व्यक्ति को अपनी बहन के साथ बलात्कार करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया। रमन पर उसकी बहन ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है कि वह किशोरावस्था से ही उसका शारीरिक शोषण

Written By :

admin

Updated

December 7, 2017

बलिया: यूपी के बलिया में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। जहां एक कलयुगी भाई ने अपनी ही सगी बहन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि रमन मिश्र नामक व्यक्ति को अपनी बहन के साथ बलात्कार करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया। रमन पर उसकी बहन ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है कि वह किशोरावस्था से ही उसका शारीरिक शोषण तथा बलात्कार कर रहा था।वहीं पुलिस ने आरोपी रमन को स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसमें उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।