कलयुगी बेटे ने बूढ़े बाप की लाठी- डंडो से पीट-पीटकर की हत्या

मेरठ — यूपी के मेरठ जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन को लेकर दो भाइयों में जमकर लाठी डंडे व पथराव हुआ। जिसके बाद बड़े बेटे ने बाप की लाठी- डंडो से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीन हत्यारोपियो को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में 3 लोगो के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मामला मेरठ के किठौर थाना इलाके के शाहजहाँपुर का है। जहां इतवारी नाम के शख्स के 4 बेटे श्याम सिंह,रामकुमार, राजेन्द्र

Written By :

admin

Updated

July 18, 2019

मेरठ — यूपी के मेरठ जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन को लेकर दो भाइयों में जमकर लाठी डंडे व पथराव हुआ। जिसके बाद बड़े बेटे ने बाप की लाठी- डंडो से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीन हत्यारोपियो को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में 3 लोगो के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मामला मेरठ के किठौर थाना इलाके के शाहजहाँपुर का है। जहां इतवारी नाम के शख्स के 4 बेटे श्याम सिंह,रामकुमार, राजेन्द्र और राकेश है। राजेन्द्र दिल्ली में फूल का काम करता है जबकि बाकी शाहजहाँपुर में रहकर बागवानी और भुस बेचने का काम करता है। बुधवार रात श्याम सिंह उर्फ शामी ने अपने पिता और छोटे भाई से बंटवारे में 1 फिट जगह कम आने आने की बात कही। 

मामला कहासुनी के बाद संघर्ष में बदल गया और दोनों दोनों पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमे महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसी दौरान बड़े बेटे ने बाप इतवारी के सिर में लाठी डंडो व ईट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)