जब चलते-चलते अचानक गिर पड़ीं काजोल…

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड की सबसे हार्ड वर्किंग अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली अभिनेत्री काजोल एक इवेंट के दौरान अचानक चलते-चलते गिर पड़ीं. इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें काजोल को इस तरह गिरते देखकर आप भी एक पल के लिए घबरा ही जाएंगे. वह आराम से चल रही थीं, लेकिन अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़ीं. हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी, लेकिन जिस तरह वीडियो में वह गिरते नजर आईं, उसे देखकर किसी को भी घबराहट हो सकती है.  दरअसल, काजोल हाल ही में एक इवेंट में

Written By :

admin

Updated

June 23, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड की सबसे हार्ड वर्किंग अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली अभिनेत्री काजोल एक इवेंट के दौरान अचानक चलते-चलते गिर पड़ीं. इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसमें काजोल को इस तरह गिरते देखकर आप भी एक पल के लिए घबरा ही जाएंगे. वह आराम से चल रही थीं, लेकिन अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़ीं. हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी, लेकिन जिस तरह वीडियो में वह गिरते नजर आईं, उसे देखकर किसी को भी घबराहट हो सकती है.

 दरअसल, काजोल हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए एक मॉल में गई थीं.इस दौरान उन्होंने हाई हील्स पहनी हुई थीं. ऐसे में चलते हुए काजोल का पैर फिसल गया और वो डिस्बैलेंस हो कर अचानक से गिर गईं. 

वैसे काजोल ने हाल ही में इनक्रेडिबल्स 2 में इलास्टीगर्ल के कैरेक्टर के लिए डबिंग पूरी की है. ये फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई है. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान काजोल ने कहा कि वह हॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं. अगर कोई स्क्रिप्ट उन्हें अच्छी लगती है, तो वो जरूर इस पर ध्यान देंगी.हॉलीवुड फिल्म के बारे में काजोल ने ये भी कहा कि इनक्रेडिबल्स को लेकर उनके बच्चे युग और न्यासा भी काफी उत्साहित हैं.