…बस इतनी सी बात पर बेटी के ससुराल वालों ने बुजुर्ग पिता पर दाग दीं गोलियां

एटा–जनपद एटा के थाना कोतवाली पिलुआ क्षेत्र के कस्बे में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग को उसकी बेटी के ससुरालीजनों ने सीधे उसको गोली मार दी। गोली बुजुर्ग के सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और गंभीर घायलावस्था में ही मौके पर ही गिर गया। दरअसल ये पूरा मामला थाना पिलुआ क्षेत्र का है जहा एक बूजुर्ग को बेटी के ससुरालीजनों ने बेटी से विवाद के चलते बूजुर्ग को 4 गोली मारकर फरार हो गए। जब इस मामले में गोली लगने से घायल पीड़ित बुजुर्ग से बात की गई तो उन्होंने बताया के उनकी बेटी

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 16, 2019

एटा–जनपद एटा के थाना कोतवाली पिलुआ क्षेत्र के कस्बे में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग को उसकी बेटी के ससुरालीजनों ने सीधे उसको गोली मार दी। गोली बुजुर्ग के सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और गंभीर घायलावस्था में ही मौके पर ही गिर गया।

दरअसल ये पूरा मामला थाना पिलुआ क्षेत्र का है जहा एक बूजुर्ग को बेटी के ससुरालीजनों ने बेटी से विवाद के चलते बूजुर्ग को 4 गोली मारकर फरार हो गए। जब इस मामले में गोली लगने से घायल पीड़ित बुजुर्ग से बात की गई तो उन्होंने बताया के उनकी बेटी के ससुराली जन संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। इसलिए आए दिन धमकियां देते रहते थे। वहीं जब मैंने इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की तो वह सहन नहीं कर सके और मेरे साथ घर में घुसकर मारपीट करने लगे जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरी बेटी के रिश्ते में लगने वाले देवर ने मुझे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

फिलहाल घायल नेक्से खां का इलाज चल रहा है इसके चलते अभी थाने में तहरीर नही दी गई, इस घटना को लेकर पुलिस काफ़ी गंभीर दिख रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से जैसे ही तहरीर आती है। तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)