पत्रकार हत्या मामलाः आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

सहारनपुर –यूपी के सहारनपुर में पत्रकार की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और उन्होंने प्रदर्शन किया। बता दें कि सहारनपुर में दैनिक अखबार के पत्रकार आशीष और उसके सगे भाई आशुतोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी आरोप है कि अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ खबर प्रकाशित करने को शराब माफियाओ ने ही पत्रकार की हत्या कर दी थी। हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर और पत्रकार को 50 लाख मुआवजे के साथ ही पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर

Written By :

admin

Updated

August 20, 2019

सहारनपुर –यूपी के सहारनपुर में पत्रकार की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और उन्होंने प्रदर्शन किया।

बता दें कि सहारनपुर में दैनिक अखबार के पत्रकार आशीष और उसके सगे भाई आशुतोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी आरोप है कि अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ खबर प्रकाशित करने को शराब माफियाओ ने ही पत्रकार की हत्या कर दी थी।

हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर और पत्रकार को 50 लाख मुआवजे के साथ ही पत्रकार की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर आज पंख हौसलों की उड़ान संस्था की अध्यक्ष भावना शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे इस दौरान उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर पत्रकार आशीष धीमान और उसके सगे भाई को श्रद्धांजलि दी।

(रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा,मेरठ)