प्रतिष्ठित ज्वैलर के बेटे ने नहर किनारे खड़ी की स्कूटी और लगा दी छलांग, फिर जो हुआ…

एटा– शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलर के पुत्र का शव आज 3 दिन बाद नहर से गोताखोरों ने खोज निकाला। युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहर के घंटाघर में स्थिति ओपी ज्वेलर्स के मालिक ओमप्रकाश के 34 वर्षीय बेटे गौरव ने तीन दिन पूर्व पारिवारिक समस्या को लेकर निधौली रोड के अर्थरा पुल से नहर मै छलांग लगा दी थी। नहर के किनारे अपनी स्कूटी और मोबाइल और आधार कार्ड नहर की पटरी के किनारे रखकर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। वही जब घटना की किसी राहगीर ने स्कूटी

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 21, 2019

एटा– शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलर के पुत्र का शव आज 3 दिन बाद नहर से गोताखोरों ने खोज निकाला। युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहर के घंटाघर में स्थिति ओपी ज्वेलर्स के मालिक ओमप्रकाश के 34 वर्षीय बेटे गौरव ने तीन दिन पूर्व पारिवारिक समस्या को लेकर निधौली रोड के अर्थरा पुल से नहर मै छलांग लगा दी थी।

नहर के किनारे अपनी स्कूटी और मोबाइल और आधार कार्ड नहर की पटरी के किनारे रखकर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। वही जब घटना की किसी राहगीर ने स्कूटी ओर मोबाइल को देखकर परिजनों को मृतक के फोन से ही सूचना दी। मृतक गौरव की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही करुण क्रंदन मच गया और मौके पर परिजन पहुंच गए। गोताखोरों ने युवक की इस गहरी हजारा नहर में तलाश शुरू कर दी।

हालांकि मौके पर मौजूद लोग एक ओर ये भी मान रहे है कि शायद गौरव तगादा करने निधौली जा रहा था। तभी स्कूटी फिसलने से वह नहर में जा गिरा हो। फिलहाल युवक की मौत आत्महत्या थी या दुर्घटना थी ये अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम कराया गया है जिससे मौत के कारणों का पता चल सके।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)