JDU कार्यकर्ता की गला रेतकर हत्या, खुद कटी गर्दन लेकर पहुंचा थाने और फिर…

बिहार के नवादा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कौआकोल थाना क्षेत्र के छबैल गांव में जदयू कार्यकर्ता बरन ठाकुर की गला रेत कर हत्या कर दी गई है.

Written By :

SK Sharma

Updated

December 8, 2020

बिहार के नवादा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कौआकोल थाना क्षेत्र के छबैल गांव में JDU कार्यकर्ता बरन ठाकुर की गला रेत कर हत्या कर दी गई है. बरन पूर्व में वार्ड सदस्य भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह जलवाहक भी थे. घटना रविवार की देर रात की है.

ये भी पढ़ें..लड़की को भाया दूसरे का पति, 10 लाख में किया पत्नी से सौदा और फिर…

खून से लथपथ हालत पहुंचा थाने…

मिली जानकारी के मुताबिक जल वाहक गांव के पानी टंकी के कमरे में सोया हुआ था. तभी बाइक से दो अपराधी पहुंचे और चाकू से गला रेत दिया. गला रेते जाने के दौरान वह जागे और किसी तरह अपराधियों के चंगुल से छूट कर खून से लथपथ हालत में सीधे थाने पहुंचे. पुलिस को उन्होंने किसी तरह से घटना की सूचना दे दी. वहीं जब तक पुलिस JDU कार्यकर्ता को अस्पताल ले जाती उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

हत्या

मरते वक्त युवक ने पुलिस को दिए अहम सुराग

हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन कहा जा रहा कि मरने से पहले जलवाहक ने पुलिस को हमलावरों के बारे में कुछ अहम जानकारी दी है. जिसे पुलिस अपनी कार्रवाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए फिलहाल छिपा रही है.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें..प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा को कोहली ने उल्टा लटकाया ! तस्वीरें हुई वायरल…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )