JDU विधायक का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते VIDEO वायरल

बिहार में सत्तारूढ पार्टी JDU पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिर चहे अपने ताबड़तोड़ फैसलों को लेकर या फिर अपने विधायकों की करतूतों को लेकर. इस बीच जेडीयू के

Written By :

SK Sharma

Updated

December 14, 2020

बिहार में सत्तारूढ पार्टी JDU पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिर चहे अपने ताबड़तोड़ फैसलों को लेकर या फिर अपने विधायकों की करतूतों को लेकर. इस बीच जेडीयू के एक विधायक का बार बालाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें..पत्नी को जुए में हारा पति, जुआरियो के साथ जाने से मना किया तो प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब…

विधायक गोपाल मंडल ने डांसरों संग लगाए ठूमके

बता दें कि बिहार के गोपालपुर के JDU विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। रविवार को उनका महिला डांसर के साथ ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वे कई महिला डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे है दिख रहे हैं। वायरल वीडियो छोटी परबत्ता में हुए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

पीए ने कहा कोई बुराई तो नहीं 

गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं गोपालपुर विधायक का डांस करते हुए वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है। वहीं उनके पीए का कहना है कि डांस करना कोई गुनाह तो नहीं है। कहीं किसी कार्यक्रम में अपने समर्थकों के कहने पर उनकी खुशी में वे भी शामिल हो जाते हैं तो इसमें बुराई क्या है।

गौरतलब हो कि नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर इलाके का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

वीडियो की पुष्टी नहीं करता यूपी समाचार

हालांकि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है ये अभी जांच का विषय है और सबसे बड़ी बात कोरोनाकाल में इस तरह के आयोजन से पहले क्या प्रशासनिक स्वीकृति ली गयी थी या नहीं. अगर ली गयी तो कैसे स्वीकृति दी गयी और अगर नहीं ली गयी तो फिर प्रशासन की ओर से आयोजन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से किस तरह की कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें..पति की घिनौनी करतूत, पत्नी की गुप्तांग की तस्वीरें की वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )