Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर- हरियाणा दोनों जगह बनेगी कांग्रेस सरकार, BJP को झटका

Exit Poll Result 2024 : जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल सामने आने शुरू हो गए है। एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन और हरियाणा में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 35-45 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 24-34 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सबसे चौंकाने वाला रुझान पीडीपी के पक्ष में दिखा है।

Written By :

SK Sharma

Updated

October 6, 2024

Exit Poll Result 2024 : जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल सामने आने शुरू हो गए है। एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन और हरियाणा में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है।

जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 35-45 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 24-34 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सबसे चौंकाने वाला रुझान पीडीपी के पक्ष में दिखा है। जहां उन्हें एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। साथ ही अन्य के खाते में 16 से 26 सीटें जा सकती हैं।

Exit Poll Result 2024: हरियाणा में कांग्रेस की आंधी

दूसरे चुनावी राज्य हरियाणा में शनिवार को 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 59 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, भाजपा को 23 सीटों पर बढ़त दिखाई गई है। जबकि जेजेपी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। वहीं, 8 सीटें अन्य के खाते में गई बताई जा रही हैं।

8 को आएंगे नतीजे
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था, जबकि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए शनिवार को एक चरण में मतदान हुआ। दोनों राज्यों में चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा के लिए मतदान हुआ है। वहीं, हरियाणा में पिछले 10 सालों से बीजेपी सत्ता में है। हालांकि एजेंसियों के ये एग्जिट पोल अंतिम नतीजे नहीं हैं। अंतिम नतीजे 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद ही सामने आएंगे।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)