जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा : डोडा में खाई में गिरा सेना का वाहन , 10 जवान शहीद

Doda Road Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक दुखत खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 200 फिट गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना ने 10 बहादुर जवानों की जान चली गई। जबकि कई सैनिक जख्मी बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भभद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप इलाके में हुआ है। फिलहाल पुलिस और सेना का राहत एवं बचाव अभियान जारी। Doda Road Accident: 17 जवान थे सवार बताया जा रहा है कि सेना के इस वाहन में

Written By :

SK Sharma

Updated

January 22, 2026

Doda Road Accident

Doda Road Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक दुखत खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को भारतीय सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर 200 फिट गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना ने 10 बहादुर जवानों की जान चली गई। जबकि कई सैनिक जख्मी बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भभद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप इलाके में हुआ है। फिलहाल पुलिस और सेना का राहत एवं बचाव अभियान जारी।

Doda Road Accident: 17 जवान थे सवार

बताया जा रहा है कि सेना के इस वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का बाहर भद्रवाह-चंबा इंटर-स्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास से गुजर रहा था और एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फिट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रुप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही सेना और पुलिस की एक जॉइंट टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
स्थानीय लोग भी पुलिस और रेस्क्यू टीमों की मदद के लिए शामिल हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 10 सैनिकों के शव बरामद किए गए। जबकि गंभीर रुप से घायल कई की सैनिकों की हालत गंभीर है। उनमें से तीन को एयरलिफ्ट करके उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका खास इलाज चल रहा है।

Doda Road Accident: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शोक व्यक्त किया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “डोडा में हुए दुखद सड़क हादसे से बहुत दुखी हूँ, जिसमें हमने अपने 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों को खो दिया। हम अपने बहादुर जवानों की अनुकरणीय सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुँचाया गया है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “मुख्यमंत्री ने भद्रवाह-चंबा रोड पर खन्नी टॉप पर सेना के वाहन के साथ हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने त्वरित बचाव और राहत अभियानों की भी सराहना की।”

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)