बुजुर्ग चौकीदार से मालिश कराते हुये सिपाही का Video वायरल

पुलिस के जवान अपनी कार गुजारी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है, कभी शराब के नशे में टल्ली होकर सड़क पर झूमते हुये तो कभी किसी के घर में घुसकर दबंगई दिखाते हुये तो कभी किसी महिला से मार खाते हुये...

Written By :

SK Sharma

Updated

October 13, 2020

पुलिस के जवान (soldier) अपनी कार गुजारी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है, कभी शराब के नशे में टल्ली होकर सड़क पर झूमते हुये तो कभी किसी के घर में घुसकर दबंगई दिखाते हुये तो कभी किसी महिला से मार खाते हुये।

ये भी पढ़ें..प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS समेत कई अफसरों का तबादला,लिस्ट जारी

लेकिन जालौन में इस बार पुलिस का जवान (soldier) बुर्जग से मालिश कराते हुये सुर्खियों में है। यहां पर पुलिस थाने के अंदर एक बुजुर्ग चौकीदार से मालिश कराते हुये एक सिपाही का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह से एक सिपाही थाने के अंदर लेटा है और बुजुर्ग चौकीदार से मालिश करा रहा है वही दूसरा सिपाही बगल में बैठकर चैनी रगड़ रहा है।

चुर्खी थाना क्षेत्र की घटना

बता दें कि यह वीडियो जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाने में तैनात सिपाही (soldier) नियाज़ अहमद का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

मामला संज्ञान में लेते हुए एसपी पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह को संबंधित मामले की जांच सौंपी है और जांचोपरांत विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें..दारोगा जी ने प्रेमिका से थाने में की शादी, एसपी साहब ने दिया आशिर्वाद..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- अनुज कौशिक, जालौन)