जालौन: hot-spot एरिया में मिले 3 नये मरीज

हॉट स्पॉट ( spot area) एरिया उरई आज कोरोना के 3 नये मामले मिलने से जिला प्रशासन के लिये सिरदर्द फिर से बढ़ गया है। तीन नये मामले आने के बाद से जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या ...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 12, 2020

जालौनः जनपद के हॉट स्पॉट ( spot- area) एरिया उरई आज कोरोना के 3 नये मामले मिलने से जिला प्रशासन के लिये सिरदर्द फिर से बढ़ गया है। तीन नये मामले आने के बाद से जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिसमें एक मरीज की रिपोर्ट हमीरपुर जनपद की भी शामिल है।

ये भी पढ़ें..लाश को है डॉक्टरों का इंतज़ार, जाने क्या है माजरा !
जनपद में कोरोना पॉजीटिव लोगों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती जा रही है। आज उरई के हॉटस्पॉट ( spot area) एरिया तिलक नगर, सूर्यनगर और कोंच रोड स्थित नया पटेल में 3 नए मामले फिर से आने के बाद अब कुल संख्या 34 हो गई है। इन मरीजों में एक हमीरपुर जनपद का शामिल है।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह मरीज उरई के सूर्य नगर, कोंच रोड स्थित नया पटेल नगर और एक मरीज तिलक नगर का है। जिनके संपर्क में आए सभी लोगों को क्वांरीनटाइन कर लिया गया है। बता दें कि अभी जनपद में लगभग डेढ़ सौ लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। बता दें कि इससे पहले एक साथ 19 लोगों की जांच पॉजिटिव आई थी जिससे संख्या में एकदम इजाफा हो गया था।

ये भी पढ़ें..मेरठ Police ने शराब माफिया को दबोचा

(रिपोर्ट- अनुज कौशिक, जालौन)