जैकलीन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को गिफ्ट की इतनी महंगी कार, जाने कीमत

मनोरंजन डेस्क– जैकलीन फर्नांडिज ने बॉलीवुड में अब एक अच्छी-खासी जगह बना ली है। वह न सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग के जरिये पहचान बना चुकी हैं, बल्कि रियल्टी शोज में बतौर पर जज भी उनकी काफी तारीफ होती रही है। अब जैकलीन ने तारीफ बटोरने वाला एक और काम किया है। उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट को ऐसा बर्थडे गिफ्ट दिया है कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। वैसे जैकलीन अपनी टीम को हमेशा खुश रखने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने सारे स्टाफ को परिवार की तरह रखती हैं। इसका सुबूत एक बार फिर उन्होंने इस बर्थडे गिफ्ट

Written By :

admin

Updated

April 19, 2018

मनोरंजन डेस्क– जैकलीन फर्नांडिज ने बॉलीवुड में अब एक अच्छी-खासी जगह बना ली है। वह न सिर्फ फिल्मों में एक्टिंग के जरिये पहचान बना चुकी हैं, बल्कि रियल्टी शोज में बतौर पर जज भी उनकी काफी तारीफ होती रही है। अब जैकलीन ने तारीफ बटोरने वाला एक और काम किया है।

उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट को ऐसा बर्थडे गिफ्ट दिया है कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। वैसे जैकलीन अपनी टीम को हमेशा खुश रखने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने सारे स्टाफ को परिवार की तरह रखती हैं। इसका सुबूत एक बार फिर उन्होंने इस बर्थडे गिफ्ट के जरिये पेश किया है।

दरअसल जैकलीन ने अपने मेकअप आर्टिस्ट शान को उनके जन्मदिन पर एक कार तोहेफ में दी है। काफी सालों से शान मुत्ताथिल जैकलीन के मेकअप आर्टिस्ट हैं। शान के 34वें जन्मदिन पर जैकलीन ने उन्हें एक महंगी कार गिफ्ट में दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत 20 लाख है।

जैकलीन ने सिर्फ शान को कार ही गिफ्ट नहीं की, उनके जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। इनमें श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन और निधि अग्रवाल जैसे नाम शामिल हैं, और बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं।