इरफान को यह बीमारी कई बॉलीवुड हस्तियों ने की प्रार्थना !

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता इरफान खान के एक दुर्लभ बीमारी की चपेट में आने के बाद बॉलीवुड परिवार ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। इस दुर्लभ बीमारी का खुलासा इरफान खान ने खुद किया था। इरफान ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि एक दुर्लभ बीमारी से उनकी जिंदगी में उथल पुथल मच गई है। उन्होंने कहा कि वे इसकी विस्तृत जानकारी ठीक होने के बाद देंगे। उन्होंने लिखा, “तब तक, मुझे शुभकामनाएं दें।”यह खबर फैलने के बाद बॉलीवुड परिवार ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगा। दिग्गज अभिनेता

Written By :

admin

Updated

March 7, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता इरफान खान के एक दुर्लभ बीमारी की चपेट में आने के बाद बॉलीवुड परिवार ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की है। इस दुर्लभ बीमारी का खुलासा इरफान खान ने खुद किया था। इरफान ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि एक दुर्लभ बीमारी से उनकी जिंदगी में उथल पुथल मच गई है।

उन्होंने कहा कि वे इसकी विस्तृत जानकारी ठीक होने के बाद देंगे। उन्होंने लिखा, “तब तक, मुझे शुभकामनाएं दें।”यह खबर फैलने के बाद बॉलीवुड परिवार ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगा। दिग्गज अभिनेता और नेता परेश रावल ने कहा, ‘असाधारण प्रतिभा के धनी इरफान खान के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करे।’ मलयाली अभिनेता डल्कर सलमान ने कहा, ‘मेरी प्रार्थना है कि यह मुश्किल समय जल्दी बीत जाए और आपके शीघ्र स्वस्थ होने तथा सुखी जीवन की कामना करता हूं।’अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि क्या बीमारी है, मुझे पूरा विश्वास है कि आप एक हीरो की तरह वापसी करेंगे। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। शीघ्र स्वस्थ हो।’

इरफान के साथ ‘द लंचबॉक्स’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री निमरत कौर ने लिखा, ‘आपको ढेर सारा प्यार, सकारात्मकता तथा आपके बेहतर स्वास्थ्य की कामना।वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘हम सब आपके साथ हैं सर। आपके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना।’