कानपुरःफर्जी IPS बनकर इंस्पेक्टर पर झाड़ रहा था रौब, उसके बाद जो हुआ…

कानपुर –यूपी के कानपुर जिले में बड़ा मामला सामने आया है यहां एक शख्स फर्जी आईपीएस की वर्दी पहनकर और लग्जरी गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर पुलिसकर्मियों और लोगों पर रौब गांठता था।  बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम फर्जी आईपीएस बनकर वह अकबरपुर कोतवाली इंस्पेक्टर से मिलने पहुंचा था। उसकी बातों पर जब इंस्पेक्टर को शक हुआ तो पूछताछ के लिए उसे बैठा लिया गया। सख्ती से पेश आने के बाद उसने कुबूल कर लिया कि वो फर्जी आईपीएस है।  पुलिस के मुताबिक, बुधवार को नीली बत्ती लगी हुई लग्जरी गाड़ी अकबरपुर कोतवाली पहुंची। गाड़ी से आईपीएस

Written By :

admin

Updated

June 27, 2019

कानपुर –यूपी के कानपुर जिले में बड़ा मामला सामने आया है यहां एक शख्स फर्जी आईपीएस की वर्दी पहनकर और लग्जरी गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर पुलिसकर्मियों और लोगों पर रौब गांठता था।

 बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम फर्जी आईपीएस बनकर वह अकबरपुर कोतवाली इंस्पेक्टर से मिलने पहुंचा था। उसकी बातों पर जब इंस्पेक्टर को शक हुआ तो पूछताछ के लिए उसे बैठा लिया गया। सख्ती से पेश आने के बाद उसने कुबूल कर लिया कि वो फर्जी आईपीएस है। 

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को नीली बत्ती लगी हुई लग्जरी गाड़ी अकबरपुर कोतवाली पहुंची। गाड़ी से आईपीएस की वर्दी पहनकर उतरे शख्स को वहां मौजूद चौकी इंचार्ज और सिपाही सैल्यूट करने लगे। पूरा प्रोटोकाॅल मिलने के बाद फर्जी आईपीएस अकबरपुर कोतवाली इंस्पेक्टर रिऋिकांत शुक्ला से मुलाकात की। इंस्पेटर ने भी अपनी कुर्सी छोड़कर आईपीएस को बैठाया। आईपीएस इंस्पेक्टर पर रौब गांठने लगा। बातचीत के दौरान उसे कुछ शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी कानपुर देहात के एसपी को दी।

बता दें कि फर्जी आईपीएस प्रशांत शुक्ला कानपुर का रहने वाला है। उसने कहा कि मैं बीते छह माह से आईपीएस की वर्दी पहनकर घूम रहा हूं। मकसद आईपीएस की वर्दी पहनकर पैसा कमाना नहीं था, बल्कि मुझे ये वर्दी पहनना अच्छा लगता है। मैंने ये वर्दी कानपुर से खरीदी थी और इसका बहुत असर पड़ता था जो मुझे पंसद आता था।

वहीं पकड़े गए फर्जी आईपीएस के पास से नीली बत्ती लगी हुई गाड़ी के साथ अधार कार्ड, पैनकार्ड समेत कई कार्ड बरामद हुए हैं।हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि फर्जी आईपीएस बन कितने लोग को ठगा है।