चहल की होने वाली दुल्हनिया का ‘बालकनी’ वाला डांस मचा रहा तहलका, देखें Video…

भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Chahal) की होने वाली दुल्हनिया धनश्री वर्मा इस वक्त आईपीएल 2020 का लुत्फ उठाने के लिए यूएई में मौजूद हैं.

Written By :

SK Sharma

Updated

October 24, 2020

भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Chahal) की होने वाली दुल्हनिया धनश्री वर्मा इस वक्त आईपीएल 2020 का लुत्फ उठाने के लिए यूएई में मौजूद हैं.

वो अकसर आरसीबी के मैच के दौरान अपने होने वाले पति को चियर करते हुए नजर आ जाती हैं. जबकि चहल (Chahal) भी धनश्री के साथ काफी खुशनुमा पल बिता रहे हैं.

ये भी पढ़ें..खुशखबरी ! सरकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, ये है सरकार का प्लान

भले ही धनश्री आईपीएल टूर्नामेंट का लुत्फ उठाने के लिए यूएई आई हुई हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपना पसंदीदा काम यानि डांस से ब्रेक नहीं लिया है.चहल की मंगेतर धनश्री को डांस करना पसंद.

https://www.youtube.com/watch?v=6lIh7xTsHzQ

बता दें कि धनश्री का होटल रूम की बालकनी में अपने जबदरदस्त डांस के जरिए इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. फैंस उनकी इस अदा को काफी पसंद कर रहे हैं.

अक्षय कुमार के बुर्ज खलीफा में किया डांस

दरअसल दुबई में मौजूद धनश्री ने यहां की शान बुर्ज खलीफा को लेकर हाल ही में रिलीज हुए अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी पर फिलमाया गया लक्ष्मी बम मूवी का सॉन्ग ‘बुर्ज खलीफा’ पर डांस किया है.

इतना ही नहीं धनश्री ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किए अपने इस डांसिंग वीडियो में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भी टैग किया है. धनश्री के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें..महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकतें करता था इंस्पेक्टर, न्याय के लिए अफसरों के काट रही चक्कर

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )