IPL 2025 DC Vs LSG: आशुतोष-विपराज ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत

IPL 2025 DC Vs LSG: आईपीएल 2025 का चौथा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली के आशुतोष शर्मा और विपराज निगम की साझेदारी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के जबड़े से जीत छीन ली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से फिसल गया है, लेकिन मैच में आशुतोष ने विपराज निगम के साथ मिलकर पूरा खेल पलट दिया। दिल्ली 65 रन पर गंवा दिए थे 5

Written By :

SK Sharma

Updated

March 25, 2025

ashutosh sharma

IPL 2025 DC Vs LSG: आईपीएल 2025 का चौथा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली के आशुतोष शर्मा और विपराज निगम की साझेदारी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के जबड़े से जीत छीन ली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से फिसल गया है, लेकिन मैच में आशुतोष ने विपराज निगम के साथ मिलकर पूरा खेल पलट दिया।

दिल्ली 65 रन पर गंवा दिए थे 5 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 2 रन पर दो विकेट गंवा दिए। एक समय तो हालात ऐसे हो गए थे कि दिल्ली कैपिटल्स ने 65 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन आशुतोष शर्मा ने विप्रराज निगम के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की और दिल्ली को एक विकेट से जीत दिला दी।

आशुतोष-विपराज ने खेली तूफानी पारी

आशुतोष शर्मा और विपराज निगम की साझेदारी ने सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स की पारी में कुछ स्थिरता ला दी। इसकी शुरुआत विपराज ने की, उन्होंने लखनऊ के खिलाफ एक तरफ से आक्रमण जारी रखा और अपने आईपीएल डेब्यू पर 15 गेंदों में 39 रन बनाकर दिल्ली को खेल में वापस ला दिया। जब विपराज निगम आउट हो गए तो आशुतोष ने मोर्चा संभाला और दिल्ली कैपिटल्स को हारा हुआ मैच जिताया।

आशुतोष शर्मा एक समय डिप्रेशन के मरीज हुआ करते थे, लेकिन आज उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखकर विरोधी टीम जरूर डिप्रेशन में आ रही होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर आशुतोष ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। आशुतोष शर्मा ने 66 रनों की अपनी पारी में 31 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

Ashutosh Sharma ने 11 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

बता दें कि आशुतोष शर्मा 2023 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11 गेंदों में टी20 में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाने के बाद चर्चा में आए थे। उन्होंने 2018 में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए डेब्यू किया था। 2024 में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। उनकी बॉल-स्ट्राइकिंग क्षमताओं से प्रभावित होकर पंजाब किंग्स ने उन्हें सबसे पहले 20 लाख में खरीदा था। शर्मा ने पंजाब के लिए कुछ अच्छी पारियां खेलीं। शर्मा के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)