भारत में पान मसाला थूकने पर पहली बार ‘चालान’!

अहमदाबाद–भारत में अक्सर सार्वजनिक स्थलों पर आपको लाल रंग के निशान देखने को मिल ही जाते होंगे। अब इन निशानों पर लगाम लगाने के लिए अहमदाबाद नगर निगम ने कमर कस ली है। दरअसल अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने सार्वजनिक स्थान पर पान मसाला थूकने के लिए एक आदमी का चालान किया है। निगम का कहना है कि यह देश में अपनी तरह का पहला ऐसा मामला है। एएमसी ने अहमदाबाद के पूर्वी उपनगर नारोदा के महेश कुमार का 100 रुपये का चालान काटा। महेश सरदार पटेल मूर्ति रोड के पास गुटखा थूकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

Written By :

admin

Updated

April 29, 2019

अहमदाबाद–भारत में अक्सर सार्वजनिक स्थलों पर आपको लाल रंग के निशान देखने को मिल ही जाते होंगे। अब इन निशानों पर लगाम लगाने के लिए अहमदाबाद नगर निगम ने कमर कस ली है।

दरअसल अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने सार्वजनिक स्थान पर पान मसाला थूकने के लिए एक आदमी का चालान किया है। निगम का कहना है कि यह देश में अपनी तरह का पहला ऐसा मामला है। एएमसी ने अहमदाबाद के पूर्वी उपनगर नारोदा के महेश कुमार का 100 रुपये का चालान काटा। महेश सरदार पटेल मूर्ति रोड के पास गुटखा थूकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए थे। नागरिक निकाय ने लोक स्वास्थ्य कानूनों के उल्लंघन के लिए ई-ज्ञापन जारी किया। निगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह देश का ऐसा पहला मामला है। अहमदाबाद को हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में साफ-सफाई के मामले में शीर्ष शहर के रूप में चुना गया था। 

बता दें स्वच्छता सर्वेक्षण में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में अहमदाबाद को पहला स्थान मिला था। वहीं मध्यम आबादी वाले शहर (3 से 10 लाख आबादी) के लिए उज्जैन को पहला स्थान मिला। इसके अलावा सबसे स्वच्छ राजधानी के लिए भोपाल को चुना गया।