इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग यात्रियों में मची भगदड़

महोबा — रेलवे की लापरवाही और सुरक्षा कारणों की अनदेखी के चलते आये दिन रेल दुर्घटनाओं हो रही हैं. इसी क्रम में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक लगी आग से हड़कम्प मच गया. मामला महोबा जीआरपी थाना क्षेत्र के हरपालपुर स्टेशन के पास का है , जहाँ खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग जाने से यात्रियों में भगदड़ मच गई , जिससे कई यात्री चोटिल हो गए. आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस खजुराहो से चलकर उदयपुर की ओर जा रही थी तभी हरपालपुर स्टेशन के पहले अज्ञात कारणों के चलते

Written By :

admin

Updated

May 5, 2018

महोबा — रेलवे की लापरवाही और सुरक्षा कारणों की अनदेखी के चलते आये दिन रेल दुर्घटनाओं हो रही हैं. इसी क्रम में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक लगी आग से हड़कम्प मच गया.

मामला महोबा जीआरपी थाना क्षेत्र के हरपालपुर स्टेशन के पास का है , जहाँ खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग जाने से यात्रियों में भगदड़ मच गई , जिससे कई यात्री चोटिल हो गए.

आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस खजुराहो से चलकर उदयपुर की ओर जा रही थी तभी हरपालपुर स्टेशन के पहले अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई. आग लगने की जानकारी से यात्रियों में भगदड़ मच गई और इसी इसी दौरान कई यात्री घायल हो गए. हालांकि अब यहां दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँच गई है और आग को काबू करने की मसक्कत कर रही है ।

(रिपोर्ट-तेज प्रताप सिंह, महोबा)