Yoga Day 2024: PM मोदी ने डल झील के किनारे तो जवानों ने बर्फीली चोटियों पर किया योगासन

International Yoga Day 2024, नई दिल्ली: दुनियाभर में आज 10वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। आज लगभग पूरी दुनिया में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां जम्मू-कश्मीर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व किया। वहीं, भारत की तीनों सेनाओं और अर्धसैनिक बलों ने ऊंची बर्फीली चोटियों से लेकर समुद्र तक विभिन्न स्थानों पर योग का अभ्यास किया। जवानों ने 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर किया योग  सिक्किम के मुगुथांग सब-सेक्टर में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर योग

Written By :

SK Sharma

Updated

June 21, 2024

International Yoga Day 2024, नई दिल्ली: दुनियाभर में आज 10वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। आज लगभग पूरी दुनिया में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां जम्मू-कश्मीर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व किया। वहीं, भारत की तीनों सेनाओं और अर्धसैनिक बलों ने ऊंची बर्फीली चोटियों से लेकर समुद्र तक विभिन्न स्थानों पर योग का अभ्यास किया।

international-yoga-day

जवानों ने 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर किया योग 

सिक्किम के मुगुथांग सब-सेक्टर में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर योग का अभ्यास किया गया। यहां ITBP के जवानों ने योग आसन किए। जवानों ने लेह के पैंगोंग त्सो में भी योग किया। वहीं देश की उत्तरी सीमा पर स्थित बर्फीली चोटियों पर भारतीय सेना के जवान योग करते नजर आए। पूर्वी लद्दाख में भी सेना के जवानों ने योग किया। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने दिल्ली में योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर तस्वीरें सामने आ रही है। तस्वीरों में योग का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

International Yoga Day 2024

इन नेताओं ने भी किया योगासन

बता दें कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” है जो व्यक्तिगत फिटनेस और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में योग आसन करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रेमियों के साथ अभ्यास करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच चुका है। दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और किरेन रिजिजू सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने योग किया।

Yoga Day 2024

राजभवन में सीएम योगी ने किया योग

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी योग किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य हजारों प्रतिभागियों को योग के अभ्यास के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के संदेश के साथ एक साथ लाना है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी योग किया।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)