Instagram down: अचानक इंस्टाग्राम हुआ डाउन, घंटों परेशान रहे लाखों यूजर्स, शिकायत के बाद सेवाएं बहाल

Instagram down: दुनिया के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम अचानक टेक्निकल दिक्कत की वजह से काम करना बंद कर दिया। जिससे भारत समेत कई देशों में यूजर्स को परेशानियों का समना करना पड़ा। कई यूज़र्स फ़ीड एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, मतलब वे नई पोस्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, आउटेज सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उधर सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम डाउन ट्रेंड करने लगा। Instagram down: लाखों यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत रिपोर्ट्स

Written By :

SK Sharma

Updated

March 11, 2026

Instagram-down

Instagram down: दुनिया के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम अचानक टेक्निकल दिक्कत की वजह से काम करना बंद कर दिया। जिससे भारत समेत कई देशों में यूजर्स को परेशानियों का समना करना पड़ा। कई यूज़र्स फ़ीड एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, मतलब वे नई पोस्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, आउटेज सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उधर सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम डाउन ट्रेंड करने लगा।

Instagram down: लाखों यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिक्कत भारतीय समय के हिसाब से सुबह करीब 7:40 बजे शुरू हुई। सुबह करीब 9 बजे के बाद शिकायतों की संख्या तेज़ी से बढ़ी, जिसके बाद हजारों यूजर्स ने आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर इंस्टाग्राम से जुड़ी दिक्कतों की रिपोर्ट की। डाउनडिटेक्टर के डेटा के मुताबिक, यूज़र्स को कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। करीब 71% ने ऐप एक्सेस करने में दिक्कत होने की बात कही। वहीं, करीब 20% यूज़र्स को सर्वर कनेक्शन फेलियर का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, कुछ यूज़र्स ने शिकायत की कि उनका इंस्टाग्राम फ़ीड या टाइमलाइन लोड नहीं हो पा रहा है।

सबसे ज़्यादा शिकायतें Instagram के डायरेक्ट मैसेज (DM) फ़ीचर को लेकर थीं। कई यूज़र्स ने बताया कि वे अपने दोस्तों को मैसेज नहीं भेज पा रहे थे या मैसेज बहुत देर से दिख रहे थे। कुछ ने तो यह भी बताया कि वे बातचीत के बीच में थे जब अचानक मैसेज भेजना बंद हो गए। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इंस्टाग्राम के डाउन होने के पीछे क्या कारण हैं। कंपनी की तरफ से भी इसे लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।

अमेरिका में दिखा सबसे ज्यादा असर

बता दें कि Instagram की सर्विस दुनिया भर में प्रभावित हुई है। लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स में सबसे ज़्यादा रुकावटें देखी गईं। अमेरिका के लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, शिकागो और वाशिंगटन समेत कई US शहरों के यूज़र्स ने भी ऐसी ही दिक्कतों का सामना करने की बात कही। यूएस में लगभग 12,000 यूजर्स ने इंस्टाग्राम की सर्विस बंद होने की रिपोर्ट की। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस समस्या को US-ईरान तनाव से जोड़ रहे हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और इन्हें सिर्फ़ अफवाह माना जा रहा है। हालांकि, लगभग 10:15 बजे सर्विस फिर से पटरी पर आ गईं।

मेटा का नहीं आया बयान

ये पहली बार नहीं जब Instagram की सर्विस बंद हुई हो। इससे पहले भी कई बार इंस्टाग्राम डाउन हो चुका है। हालांकि, इस आउटेज के बारे में मेटा या इंस्टाग्राम की तरफ़ से कोई ऑफ़िशियल बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल इंस्टाग्राम सर्विस फिर से बहाल हो गई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)