राजधानी में लगी रसूख पर लगाम, कई इंस्पेक्टरों के हुए तबादले

लखनऊ–राजधानी लखनऊ में एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने कई इंस्पेक्टर के तबादले किए। इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब अमर नाथ वर्मा को हसन गंज इंस्पेक्टर बनाया गया। चौक इंस्पेक्टर पंकज सिंह, ठाकुरगंज इंस्पेक्टर नीरज ओझा, हजरतगंज इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह को हटाया गया। गैर जनपद से आए इंस्पेक्टर संजय राय को आशियाना और घनश्याम मणि त्रिपाठी को इंस्पेक्टर काकोरी बनाया गया। अपने रसूख के दम पर गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद भी लखनऊ में जमे हुए इस्पेक्टरों को हटाया गया। हसनगंज इंस्पेक्टर रहे धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा को इंस्पेक्टर हजरतगंज बनाया गया।प्रभारी निरीक्षक आशियाना रहे विश्वजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक चौक

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 25, 2019

लखनऊ–राजधानी लखनऊ में एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने कई इंस्पेक्टर के तबादले किए। इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब अमर नाथ वर्मा को हसन गंज इंस्पेक्टर बनाया गया।

चौक इंस्पेक्टर पंकज सिंह, ठाकुरगंज इंस्पेक्टर नीरज ओझा, हजरतगंज इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह को हटाया गया। गैर जनपद से आए इंस्पेक्टर संजय राय को आशियाना और घनश्याम मणि त्रिपाठी को इंस्पेक्टर काकोरी बनाया गया। अपने रसूख के दम पर गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद भी लखनऊ में जमे हुए इस्पेक्टरों को हटाया गया।

हसनगंज इंस्पेक्टर रहे धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा को इंस्पेक्टर हजरतगंज बनाया गया।प्रभारी निरीक्षक आशियाना रहे विश्वजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक चौक बनाया गया है।इसके अलावा रसूख वाले कई और इंस्पेक्टर पर भी गाज गिर सकती है।