निर्माणाधीन इमारत में मिला नवविवाहिता का शव, पति फरार

एटा — एटा के शहर कोतवाली के गॉंधी मार्केट में एक निर्माणाधीन इमारत में आज सुबह एक नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।  नवविवाहिता को कल शाम को फोन कर उसका पति पुष्पेन्द्र मायके से अपने घर लिवा ले गया था और घटना के बाद से वो फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या किए जाने की आशंका वयक्त की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए

Written By :

admin

Updated

August 29, 2018

एटा — एटा के शहर कोतवाली के गॉंधी मार्केट में एक निर्माणाधीन इमारत में आज सुबह एक नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

नवविवाहिता को कल शाम को फोन कर उसका पति पुष्पेन्द्र मायके से अपने घर लिवा ले गया था और घटना के बाद से वो फरार बताया जा रहा है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या किए जाने की आशंका वयक्त की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है और मृतका के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्जकर जॉंच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली के जाटवपुरा निवासी 25 वर्षीय नवविवाहिता सलोनी की 6 माह पूर्व ही पुष्पेन्द्र से शादी हुयी थी और शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच टकराव की बात भी सामनें आ रही है।

मृतका का पिता रक्षाबंधन के दिन अपनी बेटी को उसके ससुराल से लेकर अपने घर लेकर आया था और कल शाम को पति ने फोन कर पत्नी को अपने साथ लिवा ले गया था जहॉं आज सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग में उसका शव मिला। नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जॉंच शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट – आर. बी. द्विवेदी , एटा )