कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या ! बस स्टैंड पर खड़ी था लड़की

Indian Student Killed in Canada: कनाडा में एक भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त घटी जब 21 वर्षीय छात्रा बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक कार के अंदर से अंधाधुंध फायरिंग हुई और एक गोली लड़की के सीने में जा लगी। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधवा के रूप में हुई है। जो पंजाब के तरनतारन जिले की रहने वाली थी। वह ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी। Canada: दो वाहनों में हुई थी फायरिंग

Written By :

SK Sharma

Updated

April 19, 2025

Indian student killed in Canada

Indian Student Killed in Canada: कनाडा में एक भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त घटी जब 21 वर्षीय छात्रा बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक कार के अंदर से अंधाधुंध फायरिंग हुई और एक गोली लड़की के सीने में जा लगी। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधवा के रूप में हुई है। जो पंजाब के तरनतारन जिले की रहने वाली थी। वह ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी।

Canada: दो वाहनों में हुई थी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छात्रा घायल अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक छात्रा रंधावा निर्दोष थी। छात्रा दो वाहनों में हुई गोलीबारी की घटना का शिकार हो गई। फिलहाल हत्या की जांच चल रही है। हम उसके परिवार के संपर्क में हैं और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Indian Student Killed in Canada: बस का इंतजार कर रही थी छात्रा

हैमिल्टन पुलिस ने बताया कि एक काली कार में सवार यात्री ने सफेद रंग की सेडान पर गोलियां चलाईं। फिर एक गोली बस स्टैंड पर खड़ी एक लड़की को लगी। गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद काली कार में सवार मौके से भाग गए। गोलियां पास के एक घर की पिछली खिड़की में भी लगीं।

परिजनों ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

उधर कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत के बाद परिवार का बयान सामने आया। मृतक छात्रा के परिजनों ने कहा कि हमारी बेटी दो साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। जहां उसकी गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने अब केंद्र सरकार से लड़की का शव भारत लाने की मांग की है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)