इंडियन नेवी को मिली पहली महिला पायलट !

कन्नूर– इंडियन नेवी के इतिहास में पहली बार किसी महिला पायलट को शामिल किया गया है। अब तक इस क्षेत्र में पुरुषों का ही वर्चस्व था। खास बात यह है कि बरेली की रहने वाली महिला पायलट शुभांगी स्वरूप को परमानेंट कमिशन के जरिये शामिल किया गया है। नौसेना में महिलाओं को पायलट के तौर पर शामिल करने की मंजूरी वर्ष 2015 में दी गई थी और वे टोही विमानों में तैनात हो सकती हैं।    हालांकि, नेवी में जंगी भूमिका के लिए महिलाओं को शामिल किए जाने का इंतजार है। बुधवार को केरल स्थित इंडियन नेवल अकैडमी की पासिंग

Written By :

admin

Updated

November 23, 2017

कन्नूर– इंडियन नेवी के इतिहास में पहली बार किसी महिला पायलट को शामिल किया गया है। अब तक इस क्षेत्र में पुरुषों का ही वर्चस्व था। खास बात यह है कि बरेली की रहने वाली महिला पायलट शुभांगी स्वरूप को परमानेंट कमिशन के जरिये शामिल किया गया है। नौसेना में महिलाओं को पायलट के तौर पर शामिल करने की मंजूरी वर्ष 2015 में दी गई थी और वे टोही विमानों में तैनात हो सकती हैं। 

 

हालांकि, नेवी में जंगी भूमिका के लिए महिलाओं को शामिल किए जाने का इंतजार है। बुधवार को केरल स्थित इंडियन नेवल अकैडमी की पासिंग आउट परेड में शामिल शुभांगी स्वरूप भी थीं, जिन्हें नेवी में बतौर पायलट पहली बार परमानेंट कमिशन मिला है। शुभांगी स्वरूप नौसेना की समुद्री टोही टीम में पायलट होंगी। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अत्याधुनिक टोही विमान पी-8आई उड़ाने का मौका मिलेगा। 

मूल रूप यूपी के बरेली की रहने वाली शुभांगी स्वरूप ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि यह एक रोमांचक अनुभव है लेकिन इसके साथ ही बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है।’ उन्हें अब हैदराबाद स्थित दुंडीगाल एयर फोर्स अकैडमी में ट्रेनिंग मिलेगी। हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नजर रखने में महिला पायलट का इस्तेमाल किया जा सकता है। भविष्य में वह किसी शिप की भी कमान संभाल सकती हैं। इनके साथ ही आस्था सहगल, रूपा ए. और शक्तिमाया एस. को नौसेना के आर्मामेंट इंस्पेक्शन ब्रांच में पहली बार शामिल किया गया है।