भारत का आयरलैंड से पहला T20 मुकाबला आज, देखे टीम

स्पोर्ट्स डेस्क– भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिटेन के लंबे दौरे की शुरुआत बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ दो टी- 20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ करने उतरेगी। यह मैच आयरलैंड के डब्लिन में खेला जाएगा। वहीं इस मैच के साथ ही टीम इंग्लैंड दौरे की तैयारी भी करेगी। वैसे तो भारत ने आयरलैंड के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। और दोनों ही टीमों के बीच अब तक तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेले गए हैं। वहीं आयरलैंड के लिए कप्तान गैरी विल्सन, पूर्व कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड और ऑलराउंडर केविन ओब्रायन को भारतीय टीम के

Written By :

admin

Updated

June 27, 2018

स्पोर्ट्स डेस्क– भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिटेन के लंबे दौरे की शुरुआत बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ दो टी- 20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ करने उतरेगी। यह मैच आयरलैंड के डब्लिन में खेला जाएगा। वहीं इस मैच के साथ ही टीम इंग्लैंड दौरे की तैयारी भी करेगी।

वैसे तो भारत ने आयरलैंड के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। और दोनों ही टीमों के बीच अब तक तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेले गए हैं। वहीं आयरलैंड के लिए कप्तान गैरी विल्सन, पूर्व कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड और ऑलराउंडर केविन ओब्रायन को भारतीय टीम के खिलाफ टी-20 खेलने का अनुभव है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद पहली बार भारत की सबसे मजबूत टीम मैदान पर दिखेगी। इससे पहले मार्च में श्रीलंका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और महेंद्र सिंह धोनी को विश्राम दिया गया था। आपको बता दें यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल।

आयरलैंड : गैरी विल्सन (कप्तान/विकेटकीपर), एंड्रयू बालर्बिने, पीटर चेस, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, एंडी मैक्ब्राइन, केविन ओब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोयनटेर, ब्योड रैनकिन, जेम्स शेनॉन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन।