IND vs NZ Live Score: भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

IND vs NZ Final T20 World Cup Up 2026 Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगा। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। कोले मैककोन्ची की जगह जैकब डफी खेल रहे हैं। बता दें कि दोनों टीमों के लिए इतिहास रचने का मौका है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर वह टी20 वर्ल्ड

Written By :

SK Sharma

Updated

March 8, 2026

ind-vs-nz-final-live-score

IND vs NZ Final T20 World Cup Up 2026 Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगा। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। कोले मैककोन्ची की जगह जैकब डफी खेल रहे हैं।

बता दें कि दोनों टीमों के लिए इतिहास रचने का मौका है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर वह टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली डिफेंडिंग चैपियन टीम है। भारत तीसरी बार टाइटल जीतने की कोशिश करेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टाइटल जीतने की कोशिश करेगा। दोनों टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है, और फाइनल तक पहुंची हैं। इसलिए, फाइनल में मुकाबला कांटे का होगा।

Ahmedabad Weather Report: कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले में बारिश की संभावना कम है। मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

IND vs NZ Final: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत:  संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)