India vs England 5th Test: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने दर्ज की रोमांचक जीत, सीरीज 2-2 से बराबर

ENG vs IND 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत हासिल की। पांचवें टेस्ट मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त की। इंग्लैंड 5वें दिन जीत के लिए 35 रन बनाने थे। जबकि भारतीय टीम को 4 विकेट की जरूरत थी। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj ) 5 और प्रसिद्ध कृष्णा के 4 विकेट झटके। ENG vs IND 5th Test: सिराज-प्रसिद्ध कृष्णा ने की शानदार गेंदबाजी इस मैच में टॉस

Written By :

SK Sharma

Updated

August 4, 2025

IND vs ENG 5th Test

ENG vs IND 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत हासिल की। पांचवें टेस्ट मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त की। इंग्लैंड 5वें दिन जीत के लिए 35 रन बनाने थे। जबकि भारतीय टीम को 4 विकेट की जरूरत थी। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj ) 5 और प्रसिद्ध कृष्णा के 4 विकेट झटके।

ENG vs IND 5th Test: सिराज-प्रसिद्ध कृष्णा ने की शानदार गेंदबाजी

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाकर 23 रनों की बढ़त हासिल की। इस के बाद गिल एंड कंपनी ने दूसरी पारी में 396 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में जो रूट (105 ) और हैरी ब्रुक (111) ने शतक जड़े, लेकिन टीम 367 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ ही टीम को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मोहम्मद सिराज ने 5 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लिए।

India vs England 5th Test : दूसरी पारी जशस्वी का शतक

दूसरी पारी में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार 118 रनों की पारी खेली। यशस्वी ने इस दौरान 164 गेंदों का सामना किया और 14 चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा आकाशदीप (66 रन), वाशिंगटन सुंदर (53 रन) और रवींद्र जडेजा (53 रन) ने भी अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत भारतीय टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई। इंग्लिश टीम के लिए तेज गेंदबाज जोश टंग ने पांच विकेट लिए। जबकि तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी तीन सफलता मिली। एक अन्य तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने दो विकेट लिए।

India vs England 5th Test : आखिरी दिन इंग्लैंड को बनाने थे 35 रन

मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की जरूरत थी, लेकिन 347 के स्कोर पर जेमी स्मिथ का विकेट झटकने के बाद भारत ने मैच में वापसी की और इंग्लैंड को 367 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इंग्लैंड ने सीरीज़ का पहला मैच पांच विकेट से जीता था, जिसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा मैच 336 रनों से जीतकर सीरीज बराबर कर ली थी। इंग्लैंड ने तीसरा मैच 22 रनों के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली थी। इसके बाद चौथा मैच ड्रॉ रहा था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)