पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर के घर पर आयकर का छापा

आगरा  — सपा सरकार के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री और अखिलेश यादव के करीबी शिव कुमार राठौर के यहां आज तड़के सुबह आयकर विभाग की छापेमारी हुई है. आईटी विभाग की इस रेड से पूरे शहर में खलबली मच गई है. उनके आवास और कार्यालय पर एक ही साथ आयकर विभाग की कई टीमों ने छापेमारी की कार्रवाई की है. मुलायम और अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर. इनका सलोनी सरसों के तेल के नाम से बड़ा कारोबार है. सपा सरकार के  रहते कई बार मुलायम- अखिलेश इनके निवास पर आ चुके हैं .  

Written By :

admin

Updated

February 6, 2019

आगरा  — सपा सरकार के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री और अखिलेश यादव के करीबी शिव कुमार राठौर के यहां आज तड़के सुबह आयकर विभाग की छापेमारी हुई है.

आईटी विभाग की इस रेड से पूरे शहर में खलबली मच गई है. उनके आवास और कार्यालय पर एक ही साथ आयकर विभाग की कई टीमों ने छापेमारी की कार्रवाई की है.

मुलायम और अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर. इनका सलोनी सरसों के तेल के नाम से बड़ा कारोबार है. सपा सरकार के  रहते कई बार मुलायम- अखिलेश इनके निवास पर आ चुके हैं .  

बुधवार सुबह कई जिलों की आयकर टीम सपा के पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर के घर पहुंची.  सूत्रों के मुताबिक टीम को काफी समय से गड़बड़ी की जानकारी मिल रही थी. आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहीद नगर स्थित उनके आवास और कार्यालय को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है.