सीएम योगी की सभा में महिला ने जमकर काटा बवाल

रामपुर — उत्तर प्रदेश के रामपुर में योगी की जनसभा में एक महिला ने जमकर हंगामा काटा।  महिला को शांत कराने का प्रयास कई महिला पुलिसकर्मी कर रही थी पर पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध महिला शांत नहीं हुई।  इस दौरान महिला को हंगामा करते योगी के साथ-साथ डीआईजी ओंकार सिंह देखते रहे। एसपी विपिन अपनी पुलिस टीम की कई महिला कांस्टेबलों के साथ महिला को शांत करने की कोशिश करते रहे। दरअसल महिला पुलिस की कार्यशैली से नाराज थी। महिला का आरोप है कि खजुरिया थाने की पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। महिला का आरोप है कि

Written By :

admin

Updated

February 3, 2018

रामपुर — उत्तर प्रदेश के रामपुर में योगी की जनसभा में एक महिला ने जमकर हंगामा काटा।  महिला को शांत कराने का प्रयास कई महिला पुलिसकर्मी कर रही थी पर पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध महिला शांत नहीं हुई। 

इस दौरान महिला को हंगामा करते योगी के साथ-साथ डीआईजी ओंकार सिंह देखते रहे। एसपी विपिन अपनी पुलिस टीम की कई महिला कांस्टेबलों के साथ महिला को शांत करने की कोशिश करते रहे।

दरअसल महिला पुलिस की कार्यशैली से नाराज थी। महिला का आरोप है कि खजुरिया थाने की पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। महिला का आरोप है कि 4 लाख का प्लाट उसने खरीदा है जिसकी लिखा-पढ़ी तो उसने करा ली है पर वह शख्स उसका बैनामा नहीं करा रहा। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। जिस कारण वह हताश व निराश होकर योगी से मिलना चाहती थी लेकिन मिलने से पहले ही उसे रोक लिया गया।

जिसको लेकर महिला में बवाल किया। इस दौरान महिला के तांडव को योगी के साथ-साथ डीआईजी ओंकार सिंह भी देखते रहे। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं जब सीएम योगी की सभा में हंगामा किया गया हो इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके है।