डबल मर्डर में बेटा ही निकला पिता का कातिल, वजह जान दंग रह गए लोग !

औरैया–जनपद में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।मंगलवार देर रात हुई रिटायर्ड सैनिक बालेश्वर पांडेय व उसकी नातिन की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी।पुत्र से जब पुलिस ने हत्या की वजह पूँछी तो उसने जो खुलासा किया वह हैरान कर देने वाला था। सोनू पांडेय नाम के इस युवक ने मंगलवार की देर रात पिता बालेश्वर पांडेय की आयरन रॉड से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।बालेश्वर पांडेय के साथ लेटी 3 वर्षीय भांजी पलक ने यह सब नजारा देख लिया तो वह चिल्लाने लगी जिसको पकड़कर पलक के

Written By :

admin

Updated

October 11, 2018

औरैया–जनपद में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।मंगलवार देर रात हुई रिटायर्ड सैनिक बालेश्वर पांडेय व उसकी नातिन की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी।पुत्र से जब पुलिस ने हत्या की वजह पूँछी तो उसने जो खुलासा किया वह हैरान कर देने वाला था।

सोनू पांडेय नाम के इस युवक ने मंगलवार की देर रात पिता बालेश्वर पांडेय की आयरन रॉड से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।बालेश्वर पांडेय के साथ लेटी 3 वर्षीय भांजी पलक ने यह सब नजारा देख लिया तो वह चिल्लाने लगी जिसको पकड़कर पलक के मामा सोनू ने उसका भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।हत्यारे पुत्र सोनू ने पुलिस की पूंछतांछ में अपना जुर्म कबूलते हुए जो कहानी बताई वह और भी आश्चर्य चकित करने वाली है।सोनू ने बताया कि उसके पिता के बहन से अवैध संबंध थे जिसका उसने कई बार विरोध किया।जिस कारण उसका पूरे क्षेत्र में जीना दूभर था।8 अक्टूबर रात को उसने फिर विरोध किया तो उसके पिता ने उसकी पिटाई कर दी।

धारदार हथियार से पूर्व सैनिक व मासूम नातिन की निर्मम हत्या से फैली सनसनी

इसी बात से नाराज होकर जब बालेश्वर पांडेय सो गए तो उसने मौका देखकर आयरन रॉड से ताबड़तोड़ बार कर हत्या कर दी।हत्यारे पुत्र सोनू ने हत्या का रहस्य को छिपाने के लिए कई कहानियां गढ़ी लेकिन अंत मे पुलिस के आगे टूट गया और सारे जुर्म कबूल कर लिया है फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है।

(रिपोर्ट-वरूण गुप्ता, औरैया)