अवैध संबंधों का विरोध करना पूर्व प्रधान को पड़ा भारी, प्रेमी-प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश

एटा–खबर जनपद एटा से है जहाँ एक पूर्व प्रधान को अवैध संम्बन्धों का विरोध करना भारी पड़ गया जिसके चलते गाँव के ही 5 लोगों ने उसकी हत्या कर दी । ये पूरा मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला किशनसिंह का है, जहा एक पड़ोसी वृद्ध और पूर्व प्रधान को एक पड़ोसी युवक,युवती का अवैध सम्बन्धों का विरोध करना भारी पड़ गया जिसके चलते पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह की प्रेमी नेत्रपाल और प्रेमिका गुड़िया ने अपने 5 साथियों को लेकर गाँव नगला किशन सिंह में ही उसकी हत्या कर शव को घर के पीछे फेंक दिया। वही मृतक पूर्व प्रधान

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 19, 2019

एटा–खबर जनपद एटा से है जहाँ एक पूर्व प्रधान को अवैध संम्बन्धों का विरोध करना भारी पड़ गया जिसके चलते गाँव के ही 5 लोगों ने उसकी हत्या कर दी ।

ये पूरा मामला थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला किशनसिंह का है, जहा एक पड़ोसी वृद्ध और पूर्व प्रधान को एक पड़ोसी युवक,युवती का अवैध सम्बन्धों का विरोध करना भारी पड़ गया जिसके चलते पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह की प्रेमी नेत्रपाल और प्रेमिका गुड़िया ने अपने 5 साथियों को लेकर गाँव नगला किशन सिंह में ही उसकी हत्या कर शव को घर के पीछे फेंक दिया। वही मृतक पूर्व प्रधान के परिजनों को उनकी हत्या की आशंका पर उनके बेटे दुष्यंत ने प्रेमी नेत्रपाल,प्रेमिका गुड़िया सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

पुलिस तफ्तीश के बाद दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पूर्व प्रधान राजेन्द्र पाल सिंह निवासी नगला किशन सिंह थाना अवागढ़,एटा उनकी लव स्टोरी में बाधक बन रहे थे। कई बार उन्होंने पड़ोसी महिला गुड़िया के घर प्रेमी नेत्रपाल को जाने का विरोध किया था। फिर क्या था दोनों प्रेमी,प्रेमिका ने लिख दी पूर्व प्रधान की मौत की इबारत और दोनों ने अपने 3 साथियों बौद्धपाल,अतेन्द्र,जगदीश ने मिलकर जुआ खेलने के बहाने गुड़िया के घर ले जाकर कर दी निर्मम हत्या और शव को फेंक दिया घर के पीछे जिससे इन पर शक न हो सकें। हत्या के 4 दिन बाद पुलिस ने सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)