फर्जी डाक विभाग की गाड़ी से भारी मात्रा में बरामद हुई अवैध शराब

बदायूँ– प्रदेश में जब से योगी सरकार बनी है तब से लगातार अपराधियो की धरपकड़ जा रही है और कानून तोड़ने वाले अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है और योगी सरकार को अपराध मुक्त करने के लिये लगातार प्रयास कर रही है।  बदायूँ के उझानी थाना पुलिस को आज  मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता मिली जब भारी मात्रा में बिहार को सप्लाई होने जा रही अवैध शराब की डाक विभाग की फर्जी पार्सल लिखी गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा और मौके दो लोगो को गिरफ्तार किया है । बदायूँ के एसएसपी अशोक कुमार का

Written By :

admin

Updated

September 12, 2018

बदायूँ– प्रदेश में जब से योगी सरकार बनी है तब से लगातार अपराधियो की धरपकड़ जा रही है और कानून तोड़ने वाले अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है और योगी सरकार को अपराध मुक्त करने के लिये लगातार प्रयास कर रही है। 

बदायूँ के उझानी थाना पुलिस को आज  मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता मिली जब भारी मात्रा में बिहार को सप्लाई होने जा रही अवैध शराब की डाक विभाग की फर्जी पार्सल लिखी गाड़ी को पुलिस ने पकड़ा और मौके दो लोगो को गिरफ्तार किया है ।

बदायूँ के एसएसपी अशोक कुमार का कहना है आज मुखबिर की सूचना पर डाक विभाग लिखी गाड़ी में भारी मात्रा में  यह शराब बिहार विकने जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है जिन्हें जेल भेजा जा रहा है और डाक विभाग को सूचना देकर इस मामले में जांच की जा रही है ।

(रिपोर्ट – राहुल सक्सेना , बदायूं )