अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

मेरठ —  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी थमने का नाम नही ले रही है। ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ते हुए उसके पास से तीन पिस्टल बरामद की। दरसल पुलिस की गिरफ्त में खड़े इस शख्स का नाम सोहैल उर्फ सन्नी है। जो पिछले काफी समय से इस अवैध हथियारों कि तस्करी कर उन्हें मेरठ सहित आस पास के जिलों में बेचने का काम कर रहा था। ये गिरोह पहले मुंगेर में बने हथियारों को खरीदता और फिर अपने ग्राहकों को उनकी फोटो मोबाइल पर भेज उनसे सौदा करता था। ये लोग

Written By :

admin

Updated

May 16, 2018

मेरठ —  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी थमने का नाम नही ले रही है। ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ते हुए उसके पास से तीन पिस्टल बरामद की।

दरसल पुलिस की गिरफ्त में खड़े इस शख्स का नाम सोहैल उर्फ सन्नी है। जो पिछले काफी समय से इस अवैध हथियारों कि तस्करी कर उन्हें मेरठ सहित आस पास के जिलों में बेचने का काम कर रहा था। ये गिरोह पहले मुंगेर में बने हथियारों को खरीदता और फिर अपने ग्राहकों को उनकी फोटो मोबाइल पर भेज उनसे सौदा करता था।

ये लोग पन्द्रह से पच्चीस हजार में पिस्टल बेच रहे थे। फिलहाल क्राइम ब्रांच और मेरठ सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इस गिरोह के सोहैल को पकड़ते हुए उसके पास से मुंगेर की बनी तीन पिस्टल बरामद की हैं । पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इस गिरोह के कुछ और नाम भी सामने आए हैं उनकी भी धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।

(रिपोेर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)