Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

अगर गलती से गलत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएं पैसे, तो तुरंत करें ये काम…

आजकल इंटरनेट बैंकिंग का जमाना है. लगभग हर किसी के पास इंटरनेट बैंकिंग है. ऐसे में बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 27, 2020

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp

 

आजकल इंटरनेट बैंकिंग का जमाना है. लगभग हर किसी के पास इंटरनेट बैंकिंग है. ऐसे में बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. गलती से बैंक अकाउंट नंबर डालते वक्त एक भी डिजिट इधर-उधर हो जाने पर आपका पैसा गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो सकता है. दरअसल आजकल इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते इस्‍तेमाल के साथ ही इस तरह की गलतियों की संख्‍या भी बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें-बाहुबली मुख्तार अंसारी की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

हालांकि अगर कभी पैसा गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाए तो क्या करना चाहिए इस संबंध में हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी लेकर के आएं हैं. चलिए जानते हैं..

अपने बैंक को इस संबंध में तुरंत सूचना दें-

बता दें कि अगर भूल से आपने दूसरे व्‍यक्ति के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो सर्वप्रथम अपने बैंक को सूचित करें.

ऐसा फोन, ईमेल के जरिए भी कर सकते हैं लेकिन बेहतर रहेगा कि आप जल्‍द से जल्‍द ब्रांच मैनेजर से मिलें.

यहां एक बात का ध्यान रखें कि जिस बैंक के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, सिर्फ वही बैंक इस मसले को सुलझा सकता है. अपने बैंक को भूल से हुए ट्रांजैक्‍शन के बारे में विस्‍तार से जानकारी दें.

जानकारी देते समय रखें इन चीज़ों का ख्याल-

बता दें कि बैंक को जानकारी देते समय कुछ चीजों का ध्यान रखें और अपने बैंक को बताएं जैसे ट्रांजैक्‍शन की तारीख और समय, अपना अकाउंट नंबर और जिस अकाउंट नंबर में भूल से पैसे ट्रांसफर हुए हैं आदि. इसके अलावा आपको यह भी साबित करना होगा कि पैसे भूल से गलत अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं. इसके लिए आप स्क्रीनशॉट को भी पेश कर सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, यदि वह हकीकत में है ही नहीं तो पैसा अपने आप वापस आ जाएगा लेकिन अगर वह अकाउंट नंबर मौजूद है तो आपको शिकायत दर्ज कर पूरी प्रॉसेस पूरी होने का इंतजार करना होगा.

अमाउंट ट्रांसफर वाले खाते की बैंक ब्रांच भी जाना पड़ेगा-

मालूम हो कि अगर सेंडर और रिसीवर के अकाउंट एक ही बैंक में हैं तो यह प्रॉसेज जल्दी पूरी हो जाती है लेकिन अगर रिसीवर का अकाउंट दूसरे बैंक में है तो अक्सर थोड़ा समय लगता है.

ये भी बता दें कि दूसरा बैंक होने के हालात में जिस बैंक अकाउंट में आपने भूल से पैसे ट्रांसफर किए हैं उस बैंक की ब्रांच जाकर शिकायत दर्ज करवानी होगी. दरअसल बैंक अपने ग्राहक की अनुमति के बिना किसी को भी पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकता.

इसके साथ ही बैंक आपने ग्राहकों के बारे में जानकारी भी नहीं देते हैं. इसलिए आपको उस बैंक को सारी स्थिति से अवगत कराना होगा. बता दें कि इसके बाद वह बैंक उस खाते के ओनर को सूचित करेगा और पैसे आपके अकांउट में वापस ट्रांसफर करने को कहेगा.

क्या करें अगर दूसरे खाते वाला पैसा लौटाने से कर दे मना-

आपको बता दें कि गलती से अमाउंट ट्रांसफर वाले ज्यादातर मामलों में रिसीवर पैसे लौटाने को तैयार हो जाता है. लेकिन अगर वह पैसे लौटाने से मना कर दे तो आप उसके खिलाफ केस दर्ज कर सकते हैं.

 

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • Asian Games 2026: भारत ने जीता चौथा गोल्ड, पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को रौंदा

  • Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में क्या है कौवे को भोजन कराने का रहस्य? जानें पौराणिक महत्व

    pitru-paksha-2026-kashi-tarpan
  • सपा के दिग्गज नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, अखिलेश ने दुखी मन से दी श्रद्धांजलि

    Ram-Govind-Chaudhary-Death.jpg

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.