एक नहीं चार-चार महिला मित्रों से थे संबंध, और फिर…

आगरा — यूपी के आगरा में पुलिस ने पर्स लूट के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस बदमाश ने चौकाने वाला खुलासा किया है। बदमाश ने बताया की वह अपनी महिला मित्रों को महंगे गिफ्ट देने के लिए लूट को अंजाम देता था। पुलिस बदमाश के पास से लूट के तीन पर्स के साथ चोरी की अपाचे बाइक बरामद की गई है। दरअसल न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी शिक्षिका सपना शुक्रवार शाम सात बजे अपने देवर के साथ घर आ रही थीं। एनएच-2 पर नेहरू नगर के समीप पीछे से आए बाइक

Written By :

SK Sharma

Updated

January 13, 2020

आगरा — यूपी के आगरा में पुलिस ने पर्स लूट के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस बदमाश ने चौकाने वाला खुलासा किया है। बदमाश ने बताया की वह अपनी महिला मित्रों को महंगे गिफ्ट देने के लिए लूट को अंजाम देता था। पुलिस बदमाश के पास से लूट के तीन पर्स के साथ चोरी की अपाचे बाइक बरामद की गई है।

दरअसल न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी शिक्षिका सपना शुक्रवार शाम सात बजे अपने देवर के साथ घर आ रही थीं। एनएच-2 पर नेहरू नगर के समीप पीछे से आए बाइक सवार ने उनका पर्स लूट लिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पकड़ा गया लुटेरा

थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी विष्णु चौहान, निवासी खंदौली ने बताया कि उसकी चार महिला मित्र हैं। वो अक्सर महिला मित्रों से मिलने जाता है। इस दौरान उनके लिए गिफ्ट भी लेकर जाता है। रुपये न होने पर लूट कर लेता था। पकड़ा गया बदमाश महिलाओं को ही अपना शिकार बनाता था। वारदात के लिए हाईवे को चुनता था। यहां अकेली महिलाओं के पीछे लग जाता था। इसके बाद पर्स लूटकर फरार हो जाता था।

पूछताछ में पता चला है कि बदमाश सप्ताह में दो लूट की वारदात को अंजाम देता था। लेकिन, कई बार शिकायत न होने की वजह से पुलिस के पास मुकदमों की जानकारी नहीं है।