पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, ससुर ने तो पार कर दी सारी हदें, इलाज के दौरान विवाहिता की…

28 वर्षीय विवाहित महिला की मौत के बाद पुलिस ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व ससुर खिलाफ कथित रूप में अश्लील हरकतें करने के आरोप में मुक़दमा दर्ज किया है। 5 महीने पहले

Written By :

SK Sharma

Updated

February 23, 2021

प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां करीब 28 वर्षीय विवाहित महिला की मौत के बाद पुलिस ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व ससुर खिलाफ कथित रूप में अश्लील हरकतें करने के आरोप में मुक़दमा दर्ज किया है। 5 महीने पहले मृतक कंचन की शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें..सावधानः Online ऑर्डर किया था खाना, कोल्ड ड्रिंक की जगह बोतल में पेशाब भरकर भेजा !

मृतक की दादी ने किए चौकाने वाले खुलासे…

शिकायतकर्ता मृतक की रामदेई के अनुसार करीब 4 महीने पहले मृतक कंचन को टाइफाइड हो गया था और उसके इलाज में उसका पति व ससुराल वाले लापरवाही बरतते थे और कंचन को बच्चा होने वाला था। करीब 15 दिन पहले मृतक महिला का पती अमरीक सिंह कंचन को उसके पास छोड़ गया था।

रेप

महिला के प्राईवेट पार्ट में होता था दर्द…

शिकायतकर्ता ने फिरोजपुर पुलिस को दिए बयानों में बताया के कंचन जब उसके पास आई तो बहुत सहमी हुई थी जिसने पूछने पर बताया कि उसका पति अमरीक सिंह उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था जिस कारण उसके पर्सनल पार्ट में दर्द होता था और कथित रूप में उसका ससुर भी मौका पाकर अश्लील हरकतें करता था।

इलाज के दौरान हुई विवाहित की मौत

आप्रकृतिक संबंध

जिसके बाद कंचन को पंजाब स्थित फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां कंचन की इलाज के दौरान मौत हो गई। रामदेई ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि कंचन की मौत तो बीमारी के कारण हुई है मगर कंचन के पति अमरीक सिंह द्वारा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और उससे मारपीट भी की थी ।

फिलहाल पुलिस द्वारा मृतका के पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

यह जानकारी देते हुए एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मृतका कंचन की दादी रामदेई ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसकी पोती कंचन को उसने गोद लिया हुआ था और करीब 5 महीने पहले उसने कंचन की शादी आरोपी अमरीक सिंह के साथ की थी।

ये भी पढ़ें..पति का गुप्तांग जरूरत से ज्यादा था लंबा, कोर्ट पहुंची पत्नी, फिर जो बताया उड़ गए होश…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)