कुल्हाड़ी से काटकर पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार

कानपुर–जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और भागने की फिराक में था लेकिन पहले ही लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।  दरअसल मामला कानपुर के अर्मापुर थाना क्षेत्र का है जहां पर संतोष नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता था। संतोष रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन कर रहा था लेकिन उसके दिमाग पर फितूर ऐसा चढ़ा कि आज उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी।  हत्या के बाद भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने

Written By :

admin

Updated

November 29, 2018

कानपुर–जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और भागने की फिराक में था लेकिन पहले ही लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

दरअसल मामला कानपुर के अर्मापुर थाना क्षेत्र का है जहां पर संतोष नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता था। संतोष रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन कर रहा था लेकिन उसके दिमाग पर फितूर ऐसा चढ़ा कि आज उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी। 

हत्या के बाद भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें उसकी पत्नी का संबंध किसी और व्यक्ति से था जिसके चलते संतोष ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 

(रिपोर्ट – दुर्गेश मिश्रा, कानपुर )