पत्नी को गैर मर्द संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने उठाया खौकनाक कदम…

प्रदेश में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति स्थित में देखकर बेहद खौफनाक कदम उठा लिया।

Written By :

SK Sharma

Updated

December 21, 2020

प्रदेश में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति स्थित में देखकर बेहद खौफनाक कदम उठा लिया।

दरअसल पत्नी के अवैध संबंधों से तंग एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, जिसके बाद थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की। थाना सिटी के एस.एच.ओ. मोहन लाल ने बताया कि नाका नंबर 2 निवासी मनजिंदर सिंह, जो कि श्री दरबार साहिब में ड्यूटी करता था, ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

ये भी पढ़ें..अरबाज़ खान की गर्लफ्रेंड ने ऐसी जगह गुदवाया टैटू, लोग हैरान,बेहद बोल्ड तस्वीरें आई सामने

भाई ने भाभी पर लगाया आरोप

मृतक मनजिंदर सिंह के छोटे भाई ने अपनी भाभी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके भाई का कत्ल किया है। नाका नंबर 2 पर भाई ने एक किराए का मकान लिया था, जिस मकान में वह रह रहा था। उसके बिल्कुल सामने सतनाम सिंह भी किराए पर रहता था, जिसके उसकी पत्नी के साथ संबंध बन गए।

पति ने रंगे हाथ पकड़ा

जब इस बारे मनजिन्दर सिंह को पता चला तो वह अक्सर अपनी पत्नी को रोकता रहता लेकिन उसकी पत्नी कहने से बाहर थी। एक दिन दोनों को रंगे हाथ पकड़ा तो इसी परेशानी में मनजिन्दर सिंह ने अपने घर अंदर ही फंदा लगा लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का एक करीब 3-4 साल का लड़का था।

थाना सिटी के एस.एच.ओ. मोहन लाल ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। मृतक के भाई मनप्रीत मोनू के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें..तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )