केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सैकड़ों साल पुराने शिव मंदिर के किए दर्शन

लखनऊ–भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने राजधानी के जेसी गेस्ट हाउस, निराला नगर स्थित सैकड़ों साल पुराने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ उनके अभिन्न मित्र एवं विश्व प्रवासी संघ के संगठन एवं सहकार भारती प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ एस पी तिवारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राहुल बाल्मीकि, जे सी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, युवा अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जेसी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें दुशाला

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 7, 2020

लखनऊ–भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने राजधानी के जेसी गेस्ट हाउस, निराला नगर स्थित सैकड़ों साल पुराने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर उनके साथ उनके अभिन्न मित्र एवं विश्व प्रवासी संघ के संगठन एवं सहकार भारती प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ एस पी तिवारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राहुल बाल्मीकि, जे सी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, युवा अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर जेसी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें दुशाला एवं माला फूल पहनाकर उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री ने अभिभूत होते हुए कहा प्राचीन शिवलिंग के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।