झमाझम बारिश से शहर हुआ गुलज़ार, तालाब में तब्दील हुई एलडीए कॉलोनी

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने जहाँ एक तरफ दो दिन से उमस और गर्मी से जूझ है शहर वासियों को राहत दी तो वहीं दूसरी तरफ तेज़ बारिश के बाद हुए जलभराव से घर ,सड़के और गलियां तालाब में तब्दील हो गए। कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी और आशियाना कॉलोनी के हाल सबसे बुरे थे । यहाँ पहले ही बारिश के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी और वो ही सड़कें आज छोटी नहरों में बदल गयी और इसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।  सड़को , फुटपाथों

Written By :

admin

Updated

August 30, 2018

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने जहाँ एक तरफ दो दिन से उमस और गर्मी से जूझ है शहर वासियों को राहत दी तो वहीं दूसरी तरफ तेज़ बारिश के बाद हुए जलभराव से घर ,सड़के और गलियां तालाब में तब्दील हो गए।

कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी और आशियाना कॉलोनी के हाल सबसे बुरे थे । यहाँ पहले ही बारिश के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी और वो ही सड़कें आज छोटी नहरों में बदल गयी और इसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।  सड़को , फुटपाथों और नालों पर अस्थायी अतिक्रमण और कब्ज़ों के कारण भी भयंकर जलभराव रहा , सेक्टर एल और सेक्टर एच में तो पानी लोगो के घरों में घुस गया और इससे भी स्थानीय लोगो मे भारी नाराज़गी दिखी और सभी स्थानीय प्रशासन और सरकार को कोसते दिखे ।

(रिपोर्ट-अंशुमान दुबे,लखनऊ)