ऋतिक -टाइगर की ‘वॉर’ ने रचा इतिहास,सिर्फ 19 दिनों ही कमा डाले इतने करोड़

इससे पहले ‘बाहुबली: द कनक्लूज़न’ (511.30 करोड़), ‘दंगल’, ‘संजू’, ‘पीके’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में इस क्लब का हिस्सा है.

Written By :

SK Sharma

Updated

October 21, 2019

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवु़ड स्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने फिल्म ‘वॉर’ ने इतिहास रच दिया है. फिल्म साल 2019 की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 300 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाई है. ‘वॉर’ ने ये बड़ा कारनामा सिर्फ 19वें दिन ही कर दिखाया है. खास बात ये है कि ये यशराज बैनर तले बनी तीसरी ऐसी फिल्म भी बन गई है, जिसने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री की है.

दरअसल फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. उनके मुताबिक फिल्म ने रविवार को 5.60 करोड़ रुपये की ज़ोरदार कमाई की और इसके साथ ही इसके हिंदी वर्ज़न कुल कमाई 287.90 करोड़ रुपये, जबकि तमिल और तेलुगू भाषाओं के साथ इसकी कमाई 301.75 करोड़ रुपये हो गई है.

फिल्म वॉर 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली देश की नौवीं फिल्म बन गई है. इससे पहले ‘बाहुबली: द कनक्लूज़न’ (511.30 करोड़), ‘दंगल’, ‘संजू’, ‘पीके’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में इस क्लब का हिस्सा है.