बारिश से ढ़हा मकान, मासूम जख्मी

बहराइच– लगातार हो रही बारिश से डिहवा गांव निवासी एक ग्रामीण का मकान अचानक गिर गया । परिवार के लोगों ने भागकर जान बचायी। मलबे में दबकर एक बालिका जख्मी हुई है। मकान गिरने से परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। महसी तहसील के डिहवा कला गांव निवासी हजरतदीन पुत्र अशरफ अली का मकान मिट्टी का बना हुआ है। वह लगभग 65 वर्षों से मिट्टी के मकान में परिवारीजनों के साथ रह रहे हैं।  भारी बारिश होने से मकान में नमी आ गई। जिससे  मकान भरभराकर गिर गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचायी। लेकिन घर

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 28, 2019

बहराइच– लगातार हो रही बारिश से डिहवा गांव निवासी एक ग्रामीण का मकान अचानक गिर गया । परिवार के लोगों ने भागकर जान बचायी। मलबे में दबकर एक बालिका जख्मी हुई है।

मकान गिरने से परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। महसी तहसील के डिहवा कला गांव निवासी हजरतदीन पुत्र अशरफ अली का मकान मिट्टी का बना हुआ है। वह लगभग 65 वर्षों से मिट्टी के मकान में परिवारीजनों के साथ रह रहे हैं।  भारी बारिश होने से मकान में नमी आ गई। जिससे  मकान भरभराकर गिर गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचायी। लेकिन घर में लेटी रुबीना (12) जख्मी हो गयी। अब परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।

पीड़ित हजरतदीन ने बताया हमारा सूची में नाम होने के बावजूद हमें प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। जबकि हमने अनेकों बार ग्राम प्रधान राम छबीले को अवगत कराया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)