आवारा कुत्तों ने 7 साल की मासूम बच्ची को नोंच-नोंच कर मार डाला

मथुरा — योगी सरकार के लाख दावों के बाद भी सूबे में हालात जस के तस बने हुए है.इसी कड़ी में यूपी के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बरसाना इलाके के पिसावा गांव में आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को बुरी तरह से नोंच-काट कर मार डाला और शव को क्षत-विक्षत कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया .फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.उधर घटना के बाद इलाके मेंं कोहराम मचा हुआ है. दरअसल भूप सिंह की 7 साल

Written By :

admin

Updated

May 16, 2019

मथुरा — योगी सरकार के लाख दावों के बाद भी सूबे में हालात जस के तस बने हुए है.इसी कड़ी में यूपी के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

जहां बरसाना इलाके के पिसावा गांव में आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को बुरी तरह से नोंच-काट कर मार डाला और शव को क्षत-विक्षत कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया .फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.उधर घटना के बाद इलाके मेंं कोहराम मचा हुआ है.

दरअसल भूप सिंह की 7 साल की बेटी देवकी अपने पिता को खाना देने खेत में जा रही थी. उन्होंने बताया कि रास्ते में ही खूंखार कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उससे खाना छीनने के प्रयास में उसे बुरी तरह से नोच कर मार डाला. 

घटना के बाद ग्राम प्रधान ने बताया कि अब तक तो ये कुत्ते मरे हुए मवेशियों, खरगोश, नीलगाय, मोर आदि को शिकार बनाते आए हैं लेकिन किसी इंसान की जान लेने का यह पहला वाकया है.  घटना के बाद ग्रामीण आवार कुत्तों के कहर से दहशत में है.

वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल कहना है कि,”ऐसे कुत्तों में रैबीज के विषाणु सामान्य रूप से घरों में पाले जाने वाले कुत्तों से कई गुना ज्यादा होते हैं. उस पर गर्मी का मौसम भी उनके व्यवहार में बदलाव का एक बड़ा कारण हो सकता है.”